सीधी जिले के बहरी बाजार में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल। दबंगई, पुलिस लापरवाही और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
सतना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने सात महीने पहले शिकायत कर धमकाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार की रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बहाने दुष्कर्म किया गया और बाद में जान से मारने की धमकियां दी गईं।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीन बेटियों की मां महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटे की चाह में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।















